{"_id":"6910e6a44cd517fdb406a914","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-bank-which-took-one-and-a-half-hours-to-extinguish-ballia-news-c-190-1-ana1001-151759-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शाॅर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, डेढ़ घंटे लगे बुझाने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शाॅर्ट सर्किट से बैंक में लगी आग, डेढ़ घंटे लगे बुझाने में
विज्ञापन
सिकंदरपुर कस्बा स्थित बैंक आफ इंडिया में लगी आग के बाद निकलता धुंआ तथा मौके पर उपस्थित अग्नि
सिकंदरपुर। स्थानीय कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शनिवार की रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
महीने के दूसरे शनिवार को छुट्टी होेने के कारण बैंक बंद था। रात करीब दस बजे के आसपास अचानक बैंक का सायरन बजने लगा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बैंक से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग और भड़कती गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सिकंदरपुर मूलचंद चौरसिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बैंक कर्मचारी भी पहुंच गए। आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फर्नीचर सहित कागजात जलकर राख हो गए।
इस संबंध में ब्रांच मैनेजर पिंकी गुप्ता ने बताया कि बैंक का लॉकर पूरी तरह सुरक्षित है। अलमारी में रखे गए महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर भी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि केवल बैंक के बाहर रखी सामग्री जैसे फर्नीचर, कुर्सियां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व कुछ कागजात व रजिस्टर आग से जलकर नष्ट हो गए हैं।