{"_id":"689b7d634b3a902bec0e8b77","slug":"a-road-worth-rs-60-lakhs-has-developed-potholes-in-three-months-ballia-news-c-190-1-svns1007-146012-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तीन महीने में गड्ढा बनी 60 लाख की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तीन महीने में गड्ढा बनी 60 लाख की सड़क
विज्ञापन
बलिया। शहर के वार्ड नंबर 17 शास्त्री नगर बड़ा गड़हा मोहल्ले में करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनी सीमेंटेड सड़क महज तीन महीने में ही टूट गई है। अग्रवाल धर्मशाला से लेकर आर्य समाज रोड स्थित विनोद सिंह के मकान तक बनी यह सड़क जगह-जगह उखड़ चुकी है, जिससे मोहल्ले के लोगों में गहरी नाराज़गी है।
स्थानीय निवासी महेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि नगरीय विकास अभिकरण द्वारा सड़क, नाली और स्लैब का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन सड़क की स्थिति देखकर स्पष्ट है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।
पूर्व सभासद राहुल रस्तोगी ने बताया कि डूडा और नगर पालिका परिषद के अधिकारी निरीक्षण तो कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अमर पटेल ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण का काम रात में 12 बजे के बाद जब मोहल्ले के लोग सो जाते थे, तब किया जाता था। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषी कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई नहीं हुई और नाली निर्माण व बहाव सुधार का काम पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं, नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।