फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A reward of 25 thousand arrested in Ballia

बलिया में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2020 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25 thousand arrested in Ballia
बलिया। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात सहरसपाली स्थित एक स्कूल के पास से 25 हजार के इनामी डकैत को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व गांजा बरामद किया गया। शनिवार को उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम व पता अजीज नट उर्फ राजू निवासी खरहाटार थाना गड़वार बताया। पूछताछ में उसने बताया कि दस नवंबर 2020 की रात्रि में ग्राम शक्ति थाना गगहा जनपद गोरखपुर में रामकृपाल मिश्रा के ईंट भट्ठे तथा 13 नवंबर 2020 की रात्रि में ग्राम पेपराडीह थाना लार जनपद देवरिया के ईंट भट्ठे तथा जनपद मऊ के थाना कोपागंज क्षेत्र में 14 अक्तूबर 2020 को महताब खां के मुर्गी फार्म पर अपने बहनोई विशुनदेव यादव व अन्य साथियों के साथ लूट की थी। इसके अलावा उसने जनपद में भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

आरोपी के विरुद्ध थाना कोपागंज जनपद मऊ, थाना पकड़ी बलिया, थाना चितबड़ागांव बलिया, थाना घोसी मऊ, थाना मधुबन मऊ, थाना दोहरीघाट मऊ, थाना उभांव बलिया, थाना गगहा जनपद गोरखपुर, थाना लारगंज जनपद देवरिया में लूट, डकैती, पाक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। इसके अलावा एसपी देवरिया द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुनील सिंह, एसओजी प्रभारी राजकुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय सरोज, हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर सिंह यादव, कांस्टेबल अनूप सिंह, वेद प्रकाश दुबे, अतुल सिंह, विजय राय, अनूप पटेल, शशि प्रताप सिंह, राकेश, रोहित यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed