फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A reward of 15 thousand crooks arrested

15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2019 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
A reward of 15 thousand crooks arrested
बैरिया। क्षेत्र की पुलिस ने एक 15 हजार के इनामी अपराधी को दलतपुर से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं जीआरपी पुलिस ने उत्सर्ग एक्सप्रेस से लावारिस हालत में 48 बोतल शराब बरामद किया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर से बैरिया पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी गुड्डू पुत्र गणेश पासवान को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बैरिया संजय त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त दयाछपरा का रहने वाला हैं। वह दो वर्षों से वांछित चल रहा था, जिसे बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उधर, बलिया-छपरा रेल खण्ड के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को खड़ी डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस के बोगी से जीआरपी पुलिस ने एक बोरी में 48 बोतल लावारिस हालत में शराब बरामद किया। बताया जा रहा है कि शराब माफिया लावारिस शराब के इर्द-गिर्द ही ट्रेन में बैठे थे, लेकिन पुलिस को देख धीरे से उतर कर चले गए। जीआरपी इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि छपरा के तरफ जाने वाली डाउन उत्सर्ग एक्सप्रेस बुधवार की सुबह सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई। जहां पर तैनात जीआरपी के दीवान शेषनाथ यादव व कांस्टेबल संदीप कुमार ट्रेन की बोगियों की तलाशी ली, तभी लावारिस हालत में स्लीपर क्लास के बोगी में एक बोरी में 48 बोतल शराब बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed