फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A procession was taken out to bring justice to the daughter of Hathras

हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरें बागी धरा के लोग

Wed, 30 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out to bring justice to the daughter of Hathras
बलिया। हाथरस में अनुसूचित जाति की बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में बुधवार को जिले के शहर समेत ग्रामीण अंचलों में विरोध प्रदर्शनों का क्रम जारी रहा। इस दौरान लोगों ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के साथ ही कानून-व्यवस्था के सवाल पर योगी सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सपाईयों ने शहर के चौक स्थित गांधीजी के मूर्ति पर माला अर्पित कर रेलवे स्टेशन तक कैंडल मार्च किया और बेटी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। मार्च में जमाल आलम, राजन कनौजिया, संजय उपाध्याय, अजय यादव, लक्ष्मण गुप्ता, परमात्मा पांडेय, राम जी गुप्ता, राजेश गोड़, परवेज, अफजल खां, साबिर खां प्रधान, शकील अहमद,पल्लू जायसवाल, मिंटू खां, जेडी, चंदन गुप्ता, सोहन गुप्ता, देवेंद्र यादव, अजित यादव, कृष्णा राय, पप्पू खां, विनोद राय, दानिश, सेराज आदि रहें।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित पत्र अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को सौंपा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि योगी राज में महिलाएं असुरक्षित हैं। ओमप्रकाश तिवारी, राजेंद्र चौधरी ,शाहिद अली खान, फूल बदन तिवारी, रामधनी सिंह, राज नारायण उपाध्याय, प्रताप नारायण सिंह, विशाल चौरसिया, विपिन कुमार पांडेय,
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड में निकाला कैंडल मार्च
बेल्थरारोड। हाथरस की बिटिया के साथ घटना को लेकर लोगों में उबाल है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मंगलवार की शाम तुर्तीपार चौराहे पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। मनोज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर सर्वेश कनौजिया, रईस अहमद, वारिस अली, विपिन कुमार मौर्य, रजनीश कनौजिया, अमित यादव, राजू राम, अक्षय राम, रामअशीष राजभर आदि मौजूद रहे।
बेरुआरबरी:हाथरस की घटना के विरोध में बेरुआरबरी ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत मिड्ढा में युवाओं द्वारा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनायक शुक्ला, पवन शुक्ला, मोहित शुक्ला, मनीष शंकर शुक्ला, श्रीजन शुक्ला, दिव्या शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

नवानगर: हाथरस कांड के विरोध में बस स्टेशन चौराहे पर समाजवादी पार्टी की महिला जिला सचिव पुनीता सिंह सोनी के नेतृत्व में कैंडल जलाकर शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पुनीता सिंह सोनी ने कहा कि प्रदेश और देश में अराजकता का माहौल है, कोई सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर जितेश कुमार वर्मा, दीपक कुमार सोनी, अफरोज खान, सुमंत तिवारी, जितेश वर्मा सहित दर्जनों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed