फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A procession was taken out before the consecration, flowers were showered

Ballia News: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले निकाली शोभायात्रा, हुई पुष्पवर्षा

Tue, 23 Jan 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out before the consecration, flowers were showered
सिकन्दरपुर। नगर के मोहल्ला डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के बीच मंदिर परिसर में नवस्थापित हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को शोभायात्रा के साथ हुई।
विज्ञापन

शोभा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में धर्मपरायण महिला और पुरुषों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान यात्रा में शामिल मातृ शक्तियां व पुरुष जय श्री राम, जय हनुमान के नारे लगाते चल रहे थे। एक तरफ जहां अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पहले से ही कस्बे में भक्ति का वातावरण बना हुआ था वहीं, इस शोभायात्रा ने लोगों को जोश में भर दिया। अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ले कर इस यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञाचार्य दयाशंकर शास्त्री के नेतृत्व में शोभायात्रा चतुर्भुज नाथ मंदिर से निकलकर नगर पंचायत के मुख्य मार्गों पर भ्रमण के बाद पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचा। ब्राह्मणों की टोली ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चारण के बीच नवस्थापित मूर्ति में विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय यादव, संजय जायसवाल, आकाश तिवारी, रमेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, साधु शर्मा, प्रयाग चौहान, जितेंद्र सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed