फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A pile of light and other problems in front of the ministe

मंत्री के सामने लगा प्रकाश और अन्य समस्याओं का ढेर

Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
A pile of light and other problems in front of the ministe
दूबेछपरा ढाला पर बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्याओं को जानकारी लेने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री अ? - फोटो : BALLIA
रामगढ़। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर सोमवार की शाम गंगा नदी के डेंजर जोन गंगापुर पहुंचे। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। जब मंत्री दुबे छपरा पहुंचे तो ग्रामीणों ने कई समस्याएं गिनाईं। कहा कि तीन दिन बीत गए। बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि एनएच-31 सुरक्षित है। कैबिनेट मंत्री का काफिला दुबे छपरा पहुंचा। यहां बाढ़ से घिरे गोपालपुर निवासी पंकज तिवारी सहित अन्य लोगों ने मंत्री के सामने समस्याओं की बौछार लगा दी। कहा कि पूरा गांव पानी से घिर चुका है। दिन तो किसी तरह कट जा रहे हैं, लेकिन रात का समय रतजगा कर गुजारना पड़ रहा है। पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित कर दी गई है। तीन दिन हो गया, प्रकाश के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केरोसिन की किल्लत है। फिर भी प्रयास कर रहे हैं जल्द ही आप लोगों को उपलब्ध करा दिया जाए। बंधे पर रहने वाले भरत यादव ने कहा कि हमारी स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। तीन दिन से आधे सड़क पर बिजली की व्यवस्था की गई है तो आधी सड़क पर नहीं। सांप-बिच्छू का डर बना रहता है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने बाढ़ से घिरे लोगों से कहा कि बाढ़ केंद्र खाली है। आप लोग इसमें आकर रहना शुरू कर दीजिए। पहले से कटे दुबे छपरा रिंग बांध के कटे हुए भाग पर नदी के दबाव के कारण हो रहे कटान को रोकने की बात कही। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल बंबू क्रेट विधि का प्रयोग कर कटान रोकने का निर्देश दिया। एक हजार मिट्टी की भरी बोरी रिजर्व में रखने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एडीएम रामआसरे, एसडीएम अभय कुमार सिंह, अवर अभियंता प्रशांत कुमार, जावेद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed