फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A person going to distribute wedding cards died in an accident

Ballia News: शादी का कार्ड बांटने जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

Tue, 19 Nov 2024 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
A person going to distribute wedding cards died in an accident
बैरिया। बाइक से शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। उनकी मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। जिसकी मौत हुई है, उसकी भतीजी की शादी 26 नवंबर को होने वाली है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के करमानपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण गोड़ (50) भाई काशीनाथ गोड़ की पुत्री की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। करमानपुर गांव निवासी सोनू पांडेय (20) व सुंदरम शर्मा (19) के साथ वह मंगलवार को बाइक से निकले थे।
विज्ञापन

रेवती-बैरिया मार्ग पर गंगा पांडेय के टोला व मुनि छपरा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की जद में आ गए। इसमें तीनों घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों को सीएचसी रेवती भेजा। चिकित्सकों ने श्रीकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। सोनू को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुंदरम का इलाज रेवती में चल रहा था। 26 नवंबर को श्रीकृष्ण गोड़ की भतीजी की शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर से दबकर किसान की मौत

इंदरपुर। धान के खेत में हार्वेस्टर मशीन का खेत किनारे इंतजार कर रहे युवक की ट्रैक्टर से दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
नगर पंचायत के जजला निवासी ज्वाला सिंह (35) धान की कटाई के लिए जजला टांडी के समीप चल रहे हार्वेस्टर का बाइक खड़ी कर इंतजार कर रहे थे। बाइक के पीछे दो ट्रैक्टर खड़े थे। इसी बीच एक ट्रैक्टर में पीछे खड़े दूसरे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे ट्रैक्टर चालू होकर आगे खड़े ज्वाला सिंह पर चढ़ गया। इसमें उसकी मौत हो गई। ज्वाला के साले राकेश सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अनिल वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। संवाद

हादसे में दो लोग घायल

सिकंदरपुर। बलिया मार्ग पर घुरी बाबा का टोला के समीप मंगलवार को ऑटो रिक्शा ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम थुइयां गांव निवासी राम कुमारी (36) मोहल्ला बढ़ा में शादी समारोह में आई थीं। वह मंगलवार को ऑटो से घर जा रही थीं। घुरी बाबा का टोला के समीप बलिया की तरफ से आ रही स्कूटी सवार नेहा गुप्ता (20) निवासी पूहेड़ा (भीगारी) देवरिया से टक्कर हो गई। इससे दोनों घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी सिकंदरपुर से सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बोलेरो पलटी, एक रेफर

रसड़ा। रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के अखनपुरा गांव के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो सड़क के किनारे पलट गई। इसमें सवार दो युवक तन्नी (20) तथा निखिल (26) निवासी प्रितमपुर नई दिल्ली घायल हो गए। दोनों पटना से मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। वह रसड़ा होते हुए दिल्ली जा रहे थे। दोनों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से तन्नी को रेफर कर दिया गया। संवाद

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल

जयप्रकाश नगर। राष्ट्रीय राज्यमार्ग- 31 बैरिया-मांझी मार्ग स्थित मठ योगेंद्र गिरी चट्टी के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक कुछ दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इब्राहिमाबाद गांव निवासी जितेश राम कोचिंग के लिए बैरिया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। राहगीरों ने उसे सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। बैरिया थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया ट्रक लेकर चालक मांझी की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed