फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A party was held to celebrate the purchase of a car, and an accident occurred while dropping off a friend, killing two.

Ballia News: कार खरीदने की खुशी में मनाई पार्टी, दोस्त को छोड़ने जाते समय हादसा, दो की मौत

Wed, 17 Dec 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A party was held to celebrate the purchase of a car, and an accident occurred while dropping off a friend, killing two.
बलिया-सिकंदरपुर मार्ग ​स्थित धरहरा गांव के समीप हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।संवाद
सुखपुरा। बलिया-सिकंदरपुर मार्ग के धरहरा पेट्रोल के पास मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान की दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में रोहित सिंह (22), अभिषेक सिंह (25) निवासी अपाइल की मौत हो गई। इसके अलावा सुजीत तुरहा, आदित्य वर्मा गंभीर से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि अपाइल निवासी रोहित सिंह (22), अभिषेक सिंह (25) और सुजीत तुरहा व आदित्य वर्मा दोस्त थे। आदित्य ने पांच दिन पूर्व कार खरीदी थी। इस उपलक्ष्य में आदित्य ने दोस्तों को सुखपुरा कस्बे के किसी होटल में पार्टी दी थी। उसके बाद कार से रोहित को जीराबस्ती स्थित घर छोड़ने जा रहे थे। धरहरा गांव के पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क की बाईं ओर स्थित कटरे की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। घर में सोए लोगों में खलबली मच गई, टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग भी पहुंच गए। घायलों को बाहर निकाला, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। कार में फंसे चारों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सक ने रोहित व अभिषेक को मृत घोषित कर दिया और दो युवकों को भर्ती कर लिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

इकलौती संतान था रोहित
सड़क दुर्घटना में रोहित सिंह व अभिषेक सिंह की मौत हो गई। रोहित मां-बाप की इकलौता संतान था। पिता दशरथ सिंह आर्मी में नौकरी करते हैं। रोहित जीराबस्ती नई बस्ती स्थित मकान बनाकर अपनी मां के साथ रहता था। मौत की खबर लगते ही मां का रोते-रोते हाल बेहाल हो गया है। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। वहीं, अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दोनों युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया है। दोनों युवक मिलनसार स्वभाव के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 हजार रुपये में खरीदी थी कार
अपायल गांव निवासी आदित्य वर्मा ने पांच दिन पूर्व कार गड़वार से 40 हजार रुपये में खरीदी थी। जिला अस्पताल में भर्ती घायल सुजीत ने बताया कि कार के पहले मालिक का नाम नहीं मालूम है। साल 2015 में कार चकेरी, कानपुर निवासी एक व्यक्ति के नाम से है। कार पुरानी होने के कारण एयर बैग नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed