फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A month has passed, the pontoon bridge at Nauranga Ganga Ghat has not been built.

Ballia News: बीत गए एक महीने, नौरंगा गंगा घाट पर नहीं बना पीपा पुल

Mon, 15 Dec 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
A month has passed, the pontoon bridge at Nauranga Ganga Ghat has not been built.
मझौंवा क्षेत्र के पचरुखिया काली मंदिर के सामने बांध कर रखा गया नौरंगा घाट पर लगने वाला पीपा पुल
मझौवां। नौरंगा गंगा घाट पर पीपा पुल न लगने से अब ग्रामीणों में आक्रोश है। गंगा उस पार के लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। शासन ने 15 नवंबर तक पुल तैयार होने का दावा किया था, लेकिन तय समय बीतने के पूरे 30 दिन बाद भी लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

गंगा के दक्षिणी किनारे बसे नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की नौरंगा, भगवानपुर समेत करीब एक दर्जन गांवों के लगभग 35 हजार लोग आज भी जान हथेली पर रखकर नदी पार करने के लिए मजबूर हैं। उफनती गंगा और डगमगाती नावें यही इन लोगों की नियति बन चुकी है। जिला मुख्यालय, जिला अस्पताल, स्कूल, कॉलेज सब तक पहुंचना एक खतरनाक सफर है। मरीज हों, गर्भवती महिलाएं हों या नन्हे स्कूली बच्चे हर कोई रोज मौत से आंख मिचौली खेलते हुए गंगा पार करता है।
विज्ञापन

----------------
पीपा पुल बन जाए तो जिला मुख्यालय पहुंचना होगा आसान
नौरंगा गांव के सामने पीपा पुल बन जाए तो जिला मुख्यालय की दूरी 30 किलोमीटर रह जाएगी, लेकिन पुल न होने की वजह से लोगों को बिहार घाट या जनेश्वर मिश्र सेतु (शिवरामपुर) होते हुए 55 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे सबसे बड़ी दिक्कत उन किसानों को हो रहीं है जिनके खेत गंगा नदी के दक्षिण दिशा में हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चौबे छपरा, हरदेव छपरा, रिकनी छपरा, नारायणपुर, पाण्डेयपुर, शाहपुर, बुल्लापुर, मीनापुर आदि गांवों के किसानों को रबी की फसल लगाने के लिए लगभग 40 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बैरिया आलोक कुमार सिंह ने कहा कि यह बात मेरे संज्ञान में नहीं थी, मैं अभी पीपा पुल से संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दे रहा हूं कि जनहित को ध्यान रखते हुए शीघ्र पीपा पुल बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाय। नियमत: अब तक बन जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed