{"_id":"6a67b4dcd81f9d41530b8ea2","slug":"a-large-part-of-the-primary-school-was-submerged-in-the-saryu-river-ballia-news-c-190-1-bal1001-169640-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्राथमिक विद्यालय का बड़ा हिस्सा सरयू में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय का बड़ा हिस्सा सरयू में समाया
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी के हो रहे कटान में विलीन हो रहा प्राथमिक विद्यालय
बैरिया। उत्तरी दियारा क्षेत्र में सरयू नदी का रौद्र रूप लगातार तबाही मचा रहा है। सोमवार सुबह गोपालनगर टांडी में सरयू के तेज कटान ने प्राथमिक विद्यालय की इमारत के आधे से अधिक हिस्से को देखते ही देखते अपनी आगोश में ले लिया।
गोपालनगर टांडी में पिछले कई दिनों से सरयू का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। अब तक एक दर्जन से अधिक रिहायशी मकान और प्राथमिक विद्यालय का अधिकांश हिस्सा नदी में समा चुका है। विद्यालय का केवल थोड़ा-सा भाग ही बचा है। कटान के मुहाने पर कई अन्य मकान भी पहुंच चुके हैं। शिवाल मठिया, गोपालनगर, वशिष्ठनगर के सिवान में भी सरयू नदी का कटान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं चाई छपरा, अधसिझुआ, गुमानी के डेरा और बकुलहा में भी नदी तेजी से उपजाऊ कृषि भूमि को अपनी आगोश में ले रही है।
बैरिया के उपजिलाधिकारी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि मैं सुबह और शाम दोनों समय गोपालनगर टांडी, गोपालनगर, वशिष्ठनगर और शिवाल मठिया में कटान का जायजा लेने जा रहा हूं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बचाव और राहत के लिए जो भी आवश्यक होगा, हर स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
, प्रशासन से निराश ग्रामीणों ने की मां सरयू की पूजा-अर्चना : प्रशासन और बाढ़ विभाग से निराश उत्तरी दियारा क्षेत्र के ग्रामीण सोमवार को भगवत शरण में पहुंच गए। रेंगा सुरहा निवासी आचार्य लाला भगत के नेतृत्व में सरयू किनारे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरयू और भगवान का पूजन-अर्चन किया गया। महिलाओं ने देवी गीत गाकर मां सरयू से कटान रोकने की प्रार्थना की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कटानरोधी काम कराने के लिए सौंपा ज्ञापन
सिकंदरपुर। सरयू नदी के तेज कटान से तटवर्ती गांवों में बढ़ते खतरे को लेकर जिला पंचायत सदस्य गुड्डू मलिक (असगर अली) ने सोमवार को उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव को ज्ञापन सौंपकर कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। बताया कि तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा पुरसोत्तमपट्टी, जिन्जपुर, बिजलीपुर, खरीद सहित आसपास के गांवों में कटान तेज हो रही है। इसके चलते प्रतिदिन उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समाहित हो रही है। इस दौरान रवि राय, धर्मेंद्र यादव, हिमांशु, ऋषभ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गंगा व सरयू के जलस्तर में घटाव
बलिया। जिले में गंगा व सरयू ने नरमी दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दोनों नदियां घटाव पर थीं। गायघाट गेज पर गंगा नदी का जलस्तर 52.86 मीटर पर रहा। जबकि इस गेज पर खतरा बिंदु 57.615 मीटर है। बेल्थरारोड में सरयू नदी का जलस्तर 63.49 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान से 52 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले 24 घंटे के दौरान 15 सेंटीमीटर का घटाव हुआ। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का पूर्वानुमान किया है। संवाद