फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A gradual hunger strike started regarding the details of flood and erosion works

बाढ़ व कटान कार्यों के ब्योरा को लेकर शुरु किया क्रमिक अनशन

Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
A gradual hunger strike started regarding the details of flood and erosion works
कटान पीड़ितों की समस्याओं को लेकर रामगढ़ ढाले पर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता विनोद सिंह साथ में कट - फोटो : BALLIA
रामगढ़। कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में कटान पीड़ितों ने रामगढ़ ढाला पर सोमवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। मंगलवार को श्री सिंह ने क्रमिक अनशन शुरु कर दिया। कटान पीड़ितों ने बाढ़ विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता श्री सिंह ने कहा कि बाढ़ विभाग ने जान बूझकर विलंब से कटान रोधी कार्य शुरू कराया ताकि गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाए और जमकर धन का बंदरबांट किया जा सके। कहा कि मांगो का जवाब नहीं मिला तो 22 जुलाई को आमरण अनशन किया जाएगा। धरना स्थल पर आए बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता कमलेश कुमार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सहायक अभियंता ने कहा कि मैं अपने उच्चाधिकारियों को इन मांगों से अवगत कराउंगा, जो जवाब मिलेगा उसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। बता दें कि मांगों में रामगढ़ व गंगापुर परियोजना को टीएसी द्वारा स्वीकृत ड्रेजिंग कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने, 15 जुलाई तक कितने प्रतिशत कार्य हुआ और उसका भुगतान करने के बाद शेष धनराशि को जिलाधिकारी के टीआरपी 27 में जमा करने, सुघर छपरा में कटान रोधी कार्य हेतु प्रस्ताव, नवरंगा, दुबेछपरा, अठगावां तथा सिताबदियारा में 19 जुलाई तक कराए कार्य व भुगतान का ब्योरा सार्वजनिक करना शामिल है। इस मौके पर रिंकू गुप्ता, प्रेम शंकर तिवारी, बरमेश्वर साहू, टुनटुन तियर, महेश सिंह, विवेक सिंह, गिरीश पांडेय, किशुन राम, राज कुमार, पंकज सोनी, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश स ोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed