फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A flood of faith descended on the streets of the city, bound by feats

शहर की सड़कों पर उतरा आस्था का सैलाब, करतबों से बांधा समा

Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith descended on the streets of the city, bound by feats
बलिया। कोरोना के चलते दो साल के अंतराल के बाद सावन की पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को पूरी सजधज के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकला। बजरगं बली की सेना का शौर्य शहर की गलियों और सड़कों पर दिखा। जुलूस हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान लला की दर्शन के लिए सारा शहर आतुर नजर आया। छतों और सड़कों के किनारे लोग झलक पाने के लिए खड़े रहे। शहर केसरिया हो गया और भजनों से वातावरण आध्यात्म से भर गया।
विज्ञापन

बलिया में रक्षाबंधन के दिन महावीरी झंडा जुलूस व अखाड़ा पूजन किया जाता है। कोविड के चलते दो साल से इस परंपरा में विघ्न पैदा हो गया था। इस साल जुलूस में कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न अखाड़ों से परंपरागत तरीके से महावीरी झंडा जुलूस निकाले गए। सबसे पहले मिड्ढी अखाड़े के लोग जुलूस के साथ विशुनीपुर चौराहे पर करीब 5.50 बजे पहुुंचे और अपना झंडा लेकर निकलेे। इसके बाद नगर कमेटी अखाड़े के जुलूस ने हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रस्थान किया। यहां परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने पूजा पाठ किया। उसके बाद गाजे बाजे के साथ महावीरी झंडा जुलूस नगर के लिए प्रस्थान किया। जगदीशपुर, टाउन हाल कमेटी, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, बालेश्वर घाट, विजय सिनेमा रोड, गुदरी बाजार अखाड़े का जुलूस विभिन्न झांकियों के साथ स्टेशन मालगोदाम होते हुए रेलवे स्टेशन, ओक्डेनगंज चौराहा, शहीद चौक, लोहापट्टी, चमनसिंह बाग रोड़, बड़ी मस्जिद, पशु अस्पताल रोड, कासिमबाजार रोड, विष्णु धर्मशाला रोड होते हुए विशुनीपुर चौराहा पहुंचे। महावीरी झंडा पूजन को लेकर जौनपुर जिले से दो डीजे अपना प्रदर्शन करने के लिए बलिया पहुंचे थे। ताज डीजे और भारत रेडियोज के बीच बालेश्वर मंदिर के पास महा मुकाबला हुआ। रथ पर सवार हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर सामाजिक संगठनों द्वारा स्टाल लगाकर रस, प्रसाद, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुश्तैद रही। रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर के बगल में बने कंट्रोल रूम में एसपी राजकरन नय्यर, एडीएम राजेश कुमार, एएसपी डीपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़ेदारों ने दिखाए करतब
बलिया। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने नगर के विभिन्न चौराहों पर लकड़ी की तलवारबाजी, बनैठी, आग जैसे खतरनाक खेलों का घंटों प्रदर्शन कर दर्शकों से वाहवाही लूटी। सीने पर पत्थर तोड़ना, आग के गोले निकलना आकर्षण का केंद्र बना रहा। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीत व जय श्रीराम के जयघोष की धुन पर युवा जमकर थिरके। इसके साथ ही घोड़ा, ऊंट और गाजेबाजे के साथ ही विभिन्न प्रकार की झांकियों ने जुलूस की शोभा बढ़ाई। महावीरी झंडा जुलूस में तिरंगा भी छाया रहा। करतब दिखाने वाले नौजवान एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाते रहे।

गूंजते रहे देशभक्तिगीत
ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। परंपरागत तरीके से निकाले जाने जुलूस के दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। देशभक्ति गीतों, मंत्र एवं जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठता है। कुल नौ अखाड़ों द्वारा महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया।

नगर में निकाले गए महावीरी झंडा जुलूस में उपस्थित लोग तथा तैनात पुलिस।

नगर में निकाले गए महावीरी झंडा जुलूस में उपस्थित लोग तथा तैनात पुलिस।- फोटो : BALLIA

नगर के महावीरी झंडा जुलूस के दौरान करतब के दौरान खिलाड़ी के सीने पर हथौड़ा से पत्थर तोड़ता खिलाड़

नगर के महावीरी झंडा जुलूस के दौरान करतब के दौरान खिलाड़ी के सीने पर हथौड़ा से पत्थर तोड़ता खिलाड़- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed