{"_id":"67657cdda26571f68f0c626e","slug":"a-dilapidated-bridge-collapsed-in-ballia-traffic-banned-estimate-for-re-construction-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : बलिया में भरभराकर गिरा जर्जर पुल, आवागमन पर लगा दी गई रोक; दोबारा निर्माण के लिए भेजा गया स्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : बलिया में भरभराकर गिरा जर्जर पुल, आवागमन पर लगा दी गई रोक; दोबारा निर्माण के लिए भेजा गया स्टीमेट
Fri, 20 Dec 2024 07:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2024 07:49 PM IST
सार
Ballia News : बलिया के रामपुर कोडरहा स्थित जानकीनगर माहुली घाट और बिहार को जोड़ने वाला यह पुल रात में गिरा है। अन्यथा की दृष्टि में बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पाकर माैके पर अधिकारियों ने मुआयना किया। इसके साथ ही आवागमन करने वालों के लिए अलग रास्ता निर्धारित कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकीनगर माहुली घाट और बिहार को जोड़ने वाला जर्जर पुल गिर गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के गत रामपुर कोडरहा स्थित जानकीनगर माहुली घाट और बिहार को जोड़ने वाला जर्जर पुल बीती रात भरभराकर गिर गया। हालांकि, रात का समय होने से कोई जख्मी नहीं हुआ है। सूचना पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, थानाध्यक्ष दोकटी ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मौजूदा समय में आवागमन दोनों तरफ से रोक दिया गया है। मौके पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
इस बाबत सहायक अभियंता आशुतोष शुक्ला ने बताया कि जर्जर पुल गंगा नदी के छाड़न पर किसी विभाग की ओर से बनाया गया था, जो टूट गया है। हालांकि, पीडब्ल्यूडी की ओर से टूटे हुए उक्त पुल के निर्माण के लिए इस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। उक्त स्थान पर पानी निकासी के लिए पांच-पांच मीटर पर तीन स्पैन बनेगा। 1.80 करोड़ से निर्माण कार्य के लिए शासन को स्टीमेट भेजा गया है। शासन से धन अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन