{"_id":"5e56a4e88ebc3ef3cd180abc","slug":"a-copy-of-the-writing-was-caught-outside-arrested-center-administrator","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से लिखी कापी पकड़ी, केंद्र व्यवस्थापक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से लिखी कापी पकड़ी, केंद्र व्यवस्थापक गिरफ्तार
Wed, 26 Feb 2020 10:33 PM IST
विचित्र सिंह
ballia
ballia
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भीमपुरा (बलिया)। बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक व बोर्ड के पर्यवेक्षक की टीम ने एक केंद्र पर बाहर से लिख कर लाई गई कॉपी पकड़ी। परीक्षा केंद्र की पांच कापियां भी मिसिंग मिलीं। डीआईओएस की तहरीर पर केंद्र व्यवस्थापक समेत चार लोगों पर कूटरचना, जालसाजी समेत परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र और बोर्ड से नियुक्त पर्यवेक्षक जेएस दुबे की टीम शाम की पाली की परीक्षा समाप्त होने के समय राम लखन इंटर कॉलेज के बाहर रुक गई। इसी दौरान एक युवक बाहर से लिखी कॉपी जमा करने के लिए केंद्र पर पहुंच गया। यह देख टीम ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक रामबचन यादव, सीसीटीएनएस राहुल यादव, कक्ष निरीक्षक इंद्रजीत मौर्य व कॉपी ले आने वाले प्रितू सिंह के खिलाफ भीमपुरा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं के साथ परीक्षा अधिनियम के तहत इन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और सभी को गिरफ्तार कर लिया।