फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A case of gangrape and fraud was registered eight days after the complaint.

Ballia News: शिकायत के आठ दिन बाद दर्ज हुआ था गैंगरेप व धोखाधड़ी का केस

Fri, 12 Jul 2024 05:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
A case of gangrape and fraud was registered eight days after the complaint.
विश्व हिंदू परिषद केे प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे व जिला कार्य अध्यक्ष सुनील यादव पर गैंगरेप व धोखाधड़ी का भले ही केस दर्ज हुआ है। लेकिन पुलिस आठ दिन तक मामले को लटकाई रही।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने एक महिला की जमीन को छलपूर्वक रजिस्ट्री करावाने व विरोध करने पर उसके साथ गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की। वह भी एसपी देवरंजन वर्मा के हस्तक्षेप के बाद। इसके पूर्व पुलिस पीड़िता पर दबाव बनाने, थाने में पंचायत कर मामला सलटाने में जुटी रही। जब बात नहीं बनी तो प्राथमिकी दर्ज की। एक आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी मंगलदेव चौबे पुलिस की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर के अनुसार सदर कोतवाली के यारपुर बेदुआं निवासी और विहिप के जिला कार्य अध्यक्ष सुनील यादव, जापलिनगंज निवासी एवं विहिप के प्रांत सहमंत्री मंगलदेव चौबे द्वारा बांसडीहरोड थाना के पीछे की जमीन पर स्कूल संचालित किया जाता है। जमीन किराए पर लेने के लिए एंग्रीमेंट की बात कह पांच लाख रुपया में झांसा देकर उक्त जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम से करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांतरण के बाद इसकी जानकारी होने पर जापलिनगंज स्थित मंगलदेव चौबे के आवास पर पहुंची तो दोनों आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। गैंगरेप किया गया। उधर, थानाध्यक्ष ने अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक को गिरफ्तार किया गया है, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

000
मामले को दबाने में जुटा रहा प्रशासन

पीड़िता ने बताया कि बांसडीहरोड थाना पुलिस को एक जुलाई को तहरीर दिया था, मामला विश्व हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। इस कार्य स्थानीय नेता भी पुलिस की मदद कर रहे थे। इसी के तहत थाने में लगातार चार-पांच दिन तक पंचायत कर मुझा पर दबाव बनाया गया, जिससे मैं निराश हो गई। अतत: एसपी से मामले की शिकायत करने के बाद मुकदमा दर्ज हुुुआ। आरोपियों ने खुद को फंसता देख जमीन वापस करने का भी आश्वासन दिया था।

-------------
शिकायत मिलते ही मामले की जांच कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर पीड़िता ने पूर्व में शिकायत की होगी तो मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -- अनिल झा, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed