फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A case of cheating has been registered against three teachers who have forged documents

तीन शिक्षकों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 26 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
A case of cheating has been registered against three teachers who have forged documents
रेवती। फर्जी दस्तावेज के सहारे नियुक्ति पाने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीईओ की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) रेवती तथा बैरिया की तहरीर पर शनिवार को तीन शिक्षकों के विरुद्ध कूट रचित दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने के आरोप में रेवती पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। खंड शिक्षा अधिकारी रेवती अवधेश कुमार राय ने तहरीर में कहा है कि प्राथमिक विद्यालय रेवती वार्ड नंबर तीन में कार्यरत चंद्रकान्त यादव निवासी ग्राम हसनबोध पोस्ट करमी जनपद मऊ की हाई स्कूल, इंटर तथा स्नातक के प्रपत्र फर्जी पाए गये। उधर प्राथमिक विद्यालय वशिष्ठनगर में कार्यरत सुनील कुमार यादव निवासी ग्राम जेठावर पोस्ट मासूमपुर जनपद मऊ का बीईएल एड (B.El.Ed) का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। वहीं शिक्षा क्षेत्र बैरिया के खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया हेमंत कुमार मिश्र ने तहरीर में लिखा है कि प्राथमिक विद्यालय श्रीकांतपुर में कार्यरत शिक्षक श्याम सिंह निवासी ग्राम लखूपुर शिवपुर पोस्ट सलाहाबाद जनपद मऊ का इंटर का प्रपत्र फर्जी पाया गया। इस बाबत एसओ शैलेश सिंह ने बताया कि उपरोक्त मामले में तीनों शिक्षकों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed