फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A case has been filed in the CJM court against two pharmaceutical companies.

Ballia News: दो दवा कंपनियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट मेंं वाद दायर

Thu, 01 Jan 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A case has been filed in the CJM court against two pharmaceutical companies.
बलिया। मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान भेजी गई दवाओं के नमूनों की जांच रिपोर्ट चौकाने वाली है। मेरठ की एस्ट्रोम फार्मास्टीयूकल्स की एंटीबायोटिक दवा कॉमसेफ-ओ टेबलेट व आगरा की सेफकॉन लाइफसाइंसेज की पशुओं की दवा रेको टीआर बोलस की रिपोर्ट अधोमानक आई है। इन दोनों कंपनियों के मालिकों के खिलाफ औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने सीजेएम कोर्ट बलिया में वाद दायर किया है। पटना बिहार की ग्लोरिअस फार्मास्टीयूकल्स की जिले में आ रही खांसी की सिरप डेक्सकॉफ व इसी कंपनी की कफ सिरप गोलप्रिल जांच रिपोर्ट में खराब पाई गई है। विभाग आगे की जांच कर रहा है।
विज्ञापन



औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ल ने बताया कि मई 2025 में रानीगंज बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से मेरठ की एस्ट्रोम फार्मास्टीयूकल्स की एंटीबायोटिक दवा कॉमसेफ-ओ टेबलेट व आगरा की सेफकॉन लाइफसाइंसेज की पशुओं की दवा रेको टीआर बोलस के नमूने लिए थे। जांच रिपोर्ट में यह अधोमानक पाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर सीजेएम कोर्ट में कंपनी के मालिक पर वाद दायर कर किया गया है। बताया कि अगस्त 2025 में सुंदरम चिकित्सालय नगरा से पटना की ग्लोरिअस फार्मास्टीयूकल्स की खांसी की सिरप डेक्सकॉफ व इसी कंपनी का कफ सिरप गोलप्रिल जांच में मिथ्याछाप मिली है। इसकी विवेचना की जा रही है। आगे जांच लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed