फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A car overturned to save the blue cow, one dead

नील गाय को बचाने में गड्ढ़े में पलटी कार,एक की मौत

Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
A car overturned to save the blue cow, one dead
बांसडीह/घोघा। कस्बा के पांडेय के पोखरा के पास शुक्रवार की रात नील गाय को बचाने में होंडा कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य सकुशल बच गये। बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसडीह- मनियर मार्ग पर कस्बा निवासी विशाल कुमार राम (17) पुत्र स्व मुन्ना राम निवासी बांसडीह दक्षिण टोला कार में पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर अपने अन्य दो साथियों के साथ वापस घर जा रहा था। जैसे ही वह पांडेय के पोखरा के पास पहुंचा अचानक सड़क पर नील गाय आ गयी। जिसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान किशोर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की मृत्यु भी दो साल पहले ही गंभीर बीमारी से हो चुकी है। मृतक तीन भाई एवं एक बहन है। मृतक परिवार में सबसे छोटा था। इस दु:खद हादसा से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed