फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A candle was burnt at the martyr's memorial

शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर दी श्रद्घांजलि

Fri, 19 Jun 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
A candle was burnt at the martyr's memorial
बैरिया। चीनी सैनिकों द्वारा कायरतापूर्ण कार्रवाई में शहीद हुए 20 सैनिकों को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश मुन्ना यादव के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए शहीद स्मारक पर कैंडल जलाया गया। इससे पूर्व बैरिया त्रिमुहानी पर चीनी राष्ट्रपति शी जिपलिंग के पुतले का जूता-चप्पल से पिटाई कर दहन किया गया। जुलूस के रूप में कैंडल लेकर शहीद स्मारक पर पहुंचे सपाइयों ने दो मिनट का मौन रखने के बाद शहीद स्मारक पर कैंडिल जलाया। सपा कार्यकर्ताओं ने ड्रैगन मुर्दाबाद, शी जिपलिंग, भारत जिंदाबाद व वीर शहीद अमर रहे के नारे लगाया। कैंडल नार्च में मुख्य रूप से मुन्ना यादव, ब्रजेश यादव, संतोष यादव, अजय यादव, सिपाही यादव, शशिभूषण, संजीव, मनीश वर्मा, सर्वजीत यादव, अविनाश प्रजापति सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed