{"_id":"69de761c7464d5604601f161","slug":"a-20-kilometer-long-traffic-jam-persisted-on-nh-31-for-10-hours-ballia-news-c-190-1-bal1001-161828-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एनएच-31 पर 10 घंटे तक लगा रहा 20 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एनएच-31 पर 10 घंटे तक लगा रहा 20 किमी लंबा जाम
विज्ञापन
एनएच-31 भरौली में लगा वाहनों का लंबा जाम।संवाद
नरहीं। भरौली गोलम्बर से गाजीपुर जिले के पखनपुरा तक एक बार फिर भीषण जाम लगा रहा। एनएच-31 पर 10 घंटे तक 20 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। बक्सर-पटना (एनएच 922) हाईवे पर 17 किलोमीटर जाम रहा। छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर घंटों रेंगते रहे। बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। सतुआन पर्व पर गंगा स्नान करने वाली महिला श्रद्धालुओं को घंटों जाम में फंसे रहे।
सोमवार की रात 11 बजे से भरौली गोलंबर पर भीषण जाम लग गया, जो गाजीपुर जिले के पखनपुरा तक पहुंच गया। मंगलवार सुबह आठ बजे से जाम धीरे-धीरे खुलना शुरू हुआ, लेकिन 10 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम की वजह गाजीपुर जिले में खनन विभाग की ओर से आईएसटीपी की चेकिंग थी।
गाजीपुर जिले में चेकिंग शुरब होते ही ट्रकों के पहिए बिहार तक रुक जाते है। जांच को लेकर बलिया के खनन अधिकारी पर दो बार हमले हो चुके हैं। बक्सर में उत्पाद विभाग की ओर से शराब के लिए चेकिंग भी भरौली में आए दिन जाम का कारण बनता है। सारिमपुर बक्सर के वसीम खान ने बताया कि बक्सर रेलवे स्टेशन से भरौली पहुंचने में तीन घंटे लग गए।