फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सत्यनारायण का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण

सत्यनारायण का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण

Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
बलिया। लोक स्वातंत्र्य संगठन (पीयूसीएल) की जिला इकाई ने निवर्तमान जिलाधिकारी सत्यनारायण श्रीवास्तव के स्थानांतरण को दुर्भाग्यपूर्ण और इस घटना से आहत एक व्यक्ति की जान देने की घटना को दुखद बताया है। संगठन ने कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आवश्यक है कि राजनीतिक रूप से चेतन शून्य होती जा रही जनता के अंदर राजनीतिक जागृति पैदा की जाए। संगठन ने उन सामाजिक संगठनों से, जो इन घटनाओं से आहत होकर संघर्ष कर रहे हैं, अपील किया है कि संगठन अपनी ऊर्जा का उपयोग लोगों में राजनीतिक जागृति पैदा करने के लिए करें। कहा कि आवश्यकता है ऐसे मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद हो। जनता को इसके लिए तैयार किए जाना चाहिए। संगठन द्वारा इस दिशा में पहल करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वक्ताओं ने सांझा मंच पर जोर दिया। इस अवसर पर डा. अखिलेश सिन्हा, रणजीत सिंह, जेपी सिंह, अमरनाथ यादव, डा. हरिमोहन सिंह, इम्तियाज यादव, पंकज राय, सुरेंद्र नाथ सिंह, संजय सिंह, असगर अली, बबलू सिंह, अरूण सिंह, गोपालजी, सूर्य प्रकाश दिग्विजय सिंह आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed