फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अमोनिया के रिसाव से मची भगदड़

अमोनिया के रिसाव से मची भगदड़

Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। नगर के तिखमपुर के निजी बस स्टैंड के पास स्थित महेश्वरी कोल्ड स्टोरेज में शनिवार की सुबह अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मुहल्ले के लोग घरों को छोड़ अन्यत्र भागने लगे। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने अमोनिया गैस रिसाव पर काबू पाया। दशकों पूर्व नगर के तिखमपुर में निजी बस स्टैंड के पास बना कोल्ड स्टोरेज काफी जर्जर हो गया है। इससे कई बार अमोनिया गैस का रिसाव हो चुका है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह भी अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इसकी जानकारी होते ही मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों को छोड़ अन्यत्र भागने लगे। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रिसाव को बंद किया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली और अपने घरों में गए। कोल्ड स्टोरेज संचालक कृष्ण मुरारी महेश्वरी ने बताया कि अमोनिया गैस की टैंक का एक नट ढीला हो गया था, जिससे हल्की गैस निकलने लगी थी। जिला अगिभनशमन अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस लिकेज की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों का सहयोग कर लिकेज को बंद कराया गया।
विज्ञापन

उधर, छात्रसंघ मोर्चा के अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह सोनू के नेतृत्व में शनिवार को मुहल्लेवासियों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने घटना की जानकारी डीएम सत्यनारायण श्रीवास्तव को दी। बताया कि इस कोल्ड स्टोरेज से गैस रिसाव की घटना कई बार हो चुका है। यदि इस गैस रिसाव को गंभीरता से नहीं लिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। कोल्ड स्टोरेज को शहर से बाहर कहीं अन्यत्र स्थापित कराने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में राकेश यादव, ओम प्रकाश पांडेय, रविंद्र सिंह, अनुराग सिंह, मनीष सिंह सोलंकी, छोटू सिंह, हरिशंकर राय, एहसान अहमद जजन, भीम सिंह, विशाल सिंह, मंटू, गोलू, आलोक सिंह, प्रदीप सिंह, रविंद्र शंकर आदि मुहल्लेवासी शामिल रहे। वहीं, तिखमपुर मुहल्ला निवासी कर्मचारी नेता अजय सिंह, दीग्विजय सिंह और मिंटू सिंह ने भी उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कोल्ड स्टोरेज को शहर से दूर कहीं अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed