फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कई केंद्रों पर एक छटांक भी नहीं हुई खरीद

कई केंद्रों पर एक छटांक भी नहीं हुई खरीद

Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुखपुरा। क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों के साथ ही जिले के दर्जनों केंद्रों पर अब तक एक छटांक भी धान की खरीद नहीं की गई है। आलम यह है कि बिचौलियों के माध्यम से कुछ किसानों का ही धान खरीद किया गया है। विपणन निरीक्षक किसानों से नहीं मिलते, यहां तक कि उनके मोबाइल से भी संपर्क करने में किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

किसानों की हितैषी कहे जाने वाली सपा की सरकार में सबसे अधिक शोषण किसानों का ही देखने को मिल रहा है। प्रकृति की मार झेल चुके किसानों को अब धान क्रय केंद्र के अधिकारियों की उदासीनता की मार झेलने को विवश होना पड़ रहा है। दर्जनों धान क्रय केंद्र किसानों से धान क्रय करने के लिए तो खोल दिए गए हैं, लेकिन शासन की लचर व्यवस्था के चलते किसान हलाकान हैं। उनके लिए बनाए गए क्रय केंद्रों पर खरीददारी नहीं की जा रही है। आलम यह है कि जुगाड़ वाले किसान एवं बिचौलियों से धान क्रय करके केंद्रों का पेट भर लिया जा रहा है। अपायल निवासी किसान सुदर्शन सिंह ने बताया कि खेती करने के बाद धान क्रय केंद्रों की उदासीनता के चलते किसानों को बिचौलियों को ही औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। उनका मानना है इस सरकार में प्रशासनिक अफसरों की उदासीनता के चलते केंद्रों से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि जनपद में किसानों की पीड़ा बड़ी ही भयावह है। इस सरकार में सबसे अधिक दोहन किसानों का हो रहा है। सुखपुरा में धान क्रय केंद्र कहां खुला है यह किसी को पता तक नहीं है। जबकि कागज में सुखपुरा के नाम से क्रय केंद्र खोलने की बात की जा रही है। जब इस बावत विपणन निरीक्षक विकास यादव से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद मिला। जबकि पिछले कई वर्षों से सुखपुरा क्रय केंद्र प्रदेश में अव्वल रहा है। उपजिलाधिकारी बांसडीह नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्रय करने वाली एजेंसियां धान क्रय केंद्र खोेलने के समय से ही हड़ताल पर चल रही हैं। उनकी वार्ता सरकार के साथ हो चुकी है। सोमवार से खरीद शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed