{"_id":"57-81120","slug":"Ballia-81120-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बीते, नहीं मिला डकैतों का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बीते, नहीं मिला डकैतों का सुराग
Ballia
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। शहर के उमरगंज नई बस्ती में सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल एक सप्ताह पहले परिजनों को बंधक बना और लाखों का आभूषण लूट लिया था। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस डकैतों का सुराग पाने में असफल रही। बीते 10 नवंबर को शहर कोतवाली के उमरगंज नईबस्ती निवासी जमील पुत्र नसीरूद्दीन प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद घर के अंदर सोए हुए थे। मध्य रात्रि को अचानक दर्जनभर से अधिक बदमाशों ने जमील के घर पहुंचकर धावा बोल पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों का जेवर और अन्य समान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल डकैतों को पकड़ने का दावा किया था, लेकिन जब डकैतों का कहीं सुराग नहीं मिल सका था। डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह ने घटना स्थल का दौरा कर डकैती का मुकदमा पंजीकृत कराने के साथ ही डकैतों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस को डकैतों का कहीं सुराग नहीं मिल सका। इस बाबत चंद्रशेखर नगर चौकी प्रभारी सदानंद यादव ने बताया कि इस मामले की तहकीकात चल रही है, आशंका के आधार पर कई लोगों को पकड़ कर पूछताछ की गई। लेकिन डकैतों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला सका है।
विज्ञापन