{"_id":"57-80717","slug":"Ballia-80717-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों की दीपावली हुई फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों की दीपावली हुई फीकी
Ballia
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मनियर। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष काशी नाथ यादव एवं जिला मंत्री जितेंद्र नाथ राय ने कहा कि सपा सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के अप्रशिक्षित मानदेय की घोषणा के बाद अभी तक पूरा ने करने पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है।
नेताद्वय ने कहा कि दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण कोई दो घंटे का खेल नहीं जो तुरंत पूरा हो जाए। इस दौरान महज 35 सौ रुपये में दो वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करना शिक्षामित्रों के लिए पहाड़ लग रहा है। ऐसे में शिक्षामित्रों के सामने इस महंगाई के आलम में दीपावली एवं आदि पर्व भी फीके हो गए। कहा कि यह कटु सत्य है कि प्राथमिक विद्यालयों का संचालन शिक्षामित्रों के भरोसे ही हो रहा है। ऐसे में वेतन एवं मानदेय का अनुपात गड़बड़ होने के कारण उनका मनोबल टूटता जा रहा है। जनपद के कई ब्लाक मुख्यालयों पर डायट सेंटराें पर तथा प्रधानाध्यापकों द्वारा शिक्षामित्रों से बेवजह धन की उगाही की जा रही है। क भी नामांकन के नाम पर अधिक पैसा तो कभी परीक्षा के नाम पर पैसा और कभी इंटरव्यू के नाम पर अधिक पैसा लिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष काशी नाथ यादव ने कहा कि जिन-जिन बीआरसी पर अधिक धन की उगाही की गई है। उनकी सूची तैयार कर बेसिक शिक्षा मंत्री को दी जाएगी। जिससे शिक्षामित्रों को शोषण बंद हो सके। जिलामंत्री जितेंद्र राय ने कहा कि दूरभाष से शिक्षामित्रों की शोषण की बात मंत्री जी को बताई जा चुकी है। जिस पर उन्होंने बलिया आगमन के बाद मिलने की बात कही है।