{"_id":"57-80638","slug":"Ballia-80638-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज
Ballia
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया(ब्यूरो)। शहर के उमरगंज नई बस्ती में सशस्त्र डकैतों ने धावा बोल परिजनों को बंधक बनाया और लाखों के आभूषण व सामान लूट लिए। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस डकैतों का सुराग नहीं पा सकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सोमवार की सुबह पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया।
शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज नई बस्ती निवासी जमील पुत्र नसीरूद्दीन प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद शो रहे थे। देर रात दर्जन भर से ऊपर बदमाशों ने जमील के घर पहुंच धावा बोल दिया। साथ ही पूरे परिवार को बंधक बना घर में कीमती समान तथा सोने व चांदी के लाखों का जेवरात उठा ले गए। बदमाशों के जाने के बाद दहशतजदा पीड़ितों ने घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तत्काल पकड़ने का दावा जरूर किया था, लेकिन 36 घंटे बाद भी मामले के तह तक नहीं पहुंच पाई। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।