Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   िबजली गिरने से छात्र की मौत, दो लोग बेहोश

िबजली गिरने से छात्र की मौत, दो लोग बेहोश

Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चितबड़ागांव। क्षेत्र के मानपुर ग्राम पंचायत के खमीरपुरडीह गांव में बुधवार को देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्र लक्ष्मण यादव की मौत हो गई। घटना के वक्त मौके पर मौजूद दो अन्य लोग शाक लगने से बेहोश हो गए। दोनों को आननफानन में नजदीक के चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की चेतना वापस लौट गई, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मानपुर ग्राम पंचायत के खमीरपुरडीह गांव निवासी रामगहन यादव का 16 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण यादव उर्फ खुंटी बुधवार की शाम अपने पशुओं के लिए चारा काटने खेत की ओर गया था।
विज्ञापन

लक्ष्मण यादव के साथ पप्पू यादव (20) पुत्र काजा यादव व संतोष यादव (25) पुत्र लल्लन यादव भी खेत में गए थे। इसी बीच आसमान से बिजली गिरने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने देखा कि लक्ष्मण की मौत हो चुकी है, जबकि साथ के दोनाें युवक बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नजदीक के चिकित्सक के यहां ले गए, जहां हालत नाजुक देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार के बाद गुरुवार को उन्हें होश में लाया गया। लक्ष्मण की मौत से घर में कोहराम मच गया है। लक्ष्मण 10वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed