फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गेहूं क्रय केंद्र पर खरीदारी एक सप्ताह में ही बंद

गेहूं क्रय केंद्र पर खरीदारी एक सप्ताह में ही बंद

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुरकोड़रहा। एक सप्ताह पहले साधन सहकारी समिति दोकटी पर खुले गेहूं क्रय केंद्र दम तोड़ दिया है। इस केंद्र पर किसानों के गेहूं की खरीददारी बंद हो गई है जिससे किसान बिना गेहूं दिए वापस होने को बाध्य हैं। इसको लेकर क्षेत्र के किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीददारी कराने की मांग की है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समित दोकटी में चार मई शुक्रवार को क्रय केंद्र का उद्घाटन उपजिलाधिकारी बैरिया शीतला प्रसाद यादव द्वारा किया गया। यह केंद्र एक सप्ताह में ही दुर्व्यवस्था का शिकार होकर दम तोड़ दिया। आलम यह है कि क्रय केंद्र के कर्मचारी व अधिकारी केंद्र पर मौजूद तो रह रहे हैं। लेकिन किसानों के गेहूं की खरीददारी बंद कर दिया है। बाध्य होकर किसान अपने गेहूं को वापस घर ला रहे हैं। जिससे किसानों को लाभ की जगह आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस केंद्र पर गेहूं रखने के लिए न पर्याप्त बोरे की व्यवस्था है न ही खरीदे गए गेहूं को बेयर हाउस तिखमपुर ले जाने के लिए साधन की व्यवस्था है। बेयर हाउस तिखमपुर में ट्रकों के लंबी कतार होने पर विलंब होने की स्थिति में प्रतिदिन 1500-2000 तक की मांग करते हैं। इस घाटा को देखते हुए क्रय केंद्र ने गेहूं को खरीदना बंद कर दिया है। जिससे केंद्र से जुड़े 11 गांव के किसान अपने गेहूं को लेकर इधर-उधर भटकने को बाध्य हैं। साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष अजब नारायण सिंह व सचिव सुदर्शन सिंह ने बताया कि जब तक शासन द्वारा गेहूं रखने के बोरे व बेयर हाउस पर गेहूं भेजने के लिए टोकन की व्यवस्था नहीं की जाती तब तक गेहूं की खरीददारी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed