{"_id":"62208","slug":"Ballia-62208-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू घोंपकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू घोंपकर युवक की हत्या
Ballia
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर। दूसरे के झगड़े में बीच-बचाव करने पर मंगलवार की रात एक युवक की मुर्गा काटने वाले चाकू से हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुई में किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। इसी बीच मौके पर पहुंचे नेसार एक पक्ष की ओर से भिड़ गया। इस पर मार खा रहे युवक ने झोले से चाकू निकाला और उसे घोप दिया। उसने नेसार के बड़े भाई बशीर को भी चाकू के हमले से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नेसार को मृत घोषित कर दिया और बशीर को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया है।
क्षेत्र के जमुई चट्टी से बिस्मिल्लाह(38) साइकिल से गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी साइकिल एक बांस से भिड़ गई। जिस पर वह अनाप-शनाप बोलने लगा। इस बीच बांस लगाने वाले व्यक्ति और बिस्मिल्लाह में बहस के बाद मारपीट होने लगी। उस समय में घर में मौजूद बशीर व उसका भाई नेसार आवाज सुनकर बाहर निकले और बिस्मिल्लाह को पीटने लगे। इतने में बिस्मिल्लाह ने अपने झोले से मुर्गा काटने वाला चाकू निकाला और नेसार (30) पर उससे वार कर दिया। जिससे नेसार वहीं गिरकर छटपटाने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने बशीर (45) को भी जख्मी कर भाग निकला। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया जहां नेसार को मृत घोषित कर दिया गया। नेसार की मौत के बाद उसके परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। नेसार की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। उसका एक छोटा बच्चा है। पुलिस ने नेसार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नेसार के परिजनों की तहरीर पर बिस्मिल्लाह के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। लिया है। पुलिस ने इस संबंध में थानाध्यक्ष रवींद्रभूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।