फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आधा दर्जन मड़हे जलकर खाक

आधा दर्जन मड़हे जलकर खाक

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर लखुआ गांव में चूल्हे से निकली चिंगारी से आधा दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। जिसमें रखा हजारों रुपये नगदी और खाद्यान्न समेत घरेलू सामान जल गया। इस अगलगी में एक महिला भी झुलस गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर लखुआ गांव में जोगिंदर राजभर के घर की महिलाएं बुधवार को खाना बनाने के बाद खाना खाकर खेती के काम में लग गई। इस बीच चूल्हे की निकली चिंगारी ने रिहायशी झोपड़ी को छू लिया। देखते ही देखते चिंगारी ने शोला का रूप धारण कर लिया। इस अगलगी में योगिंदर की चार और सत्यराम की तीन झोपड़ियां जल गईं। मकान के पास काम कर रही कोशिली ने बचाने का प्रयास किया इसी दौरान वह बुरी तरह से झुलस गई। सूचना पाकर पहुंचे अग्निशमन दस्ता के कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने जबतक आग पर काबू पाने की कोशिश करते तबतक झोपड़ी में रखे नकदी, अनाज सहित घरेलू उपभोग के हजारों का समान जलकर खाक हो गए। उधर, बांसडीहरोड में ग्राम पंचायत घोरौली में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

लपटों की चपेट में आने से रिहायशी झोपड़ी में रखा सारा घरेलू सामान भी जलकर राख बन गया। अग्निकांड में बुचानी राजभर, संतोष राजभर, श्यामदेव राजभर की रिहायशी झोपड़ी आग की भेंट चढ़ गई। अगिभनकांड की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे कोटेदार ने पीड़ितों में खाद्यान्न का वितरण किया तथा लेखपाल ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed