{"_id":"62192","slug":"Ballia-62192-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से पशुपालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के धक्के से पशुपालक की मौत
Ballia
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चिलकहर। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-फेफना मार्ग पर पहाड़पुर चट्टी के समीप भैंस चरा रहे एक चरवाहे को ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना रसड़ा पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी प्रभुनाथ राम (50) बुधवार को अपनी भैंस चराने चट्टी के निकट स्थित खलीहान में गया था। वह भैंस को चराते हुए सड़क किनारे आ गया था। इस बीच रसड़ा से आ रही एक ट्रक ओवरटेक कर रही थी। उसके पीछे आ रही दूसरी ट्रक ने प्रभुनाथ को टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। प्रभुनाथ प्रतिदिन अपनी भैंसों को चराने जाता था। उसके साथ गांव के अन्य पशुपालक भी जाते थे, लेकिन आज वह अकेले गया था।