फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   108 विद्यालयों के बच्चों को छात्रवृत्ति का इंतजार

108 विद्यालयों के बच्चों को छात्रवृत्ति का इंतजार

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बैरिया। सरकारी स्कूलों की छुट्टियां होने में मात्र 11 दिन शेष रह गए हैं। लेकिन अब तक बैरिया खंड में 10 परिषदीय विद्यालयों को छोड़ शेष में अभी तक छात्रवृत्ति का वितरण नहीं हो सका है। इसको लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि छुट्टी होने के साथ बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति का गोलमाल हो जाए।
विज्ञापन

बैरिया विकास खंड में परिषदीय विद्यालय कुल 87 प्राथमिक विद्यालय और 31 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। जिसमें क्रमश: प्राथमिक विद्यालय में करीब 13 हजार 300 सौ व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में करीब 2700 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उक्त विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने के लिए 270 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न योजनाएं संचालित की जाती हैं। इसी में से एक योजना है बच्चों को छात्रवृत्ति उपलब्ध कराना ताकि गरीब के बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। लेकिन विभागीय उदासीनता का आलम यह है की अब विद्यालयों को बंद होने में मात्र 11 दिन बाकी रह गया है। लेकिन अब तक विकास खंड के मात्र 10 विद्यालय प्राथमिक विद्यालय बैरिया, कन्या पाठशाला बैरिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिया, प्राथमिक विद्यालय जगदेवा, प्राथमिक विद्यालय मिश्र के मठिया, प्राथमिक विद्यालय सबलपुर, प्राथमिक विद्यालय उपाध्यायपुर, प्राथमिक विद्यालय महाजी अधिसिझुआ व प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर को छोड़ अभी तक 100 से अधिक विद्यालयों में छात्रवृत्ति का वितरण नहीं हो सका है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी बैरिया गोपाल मिश्र का कहना है कि छात्रवृत्ति का पैसा खाते में देर से आया है। इसलिए अब तक इसका वितरण सभी स्कूलों में नहीं किया जा सका है। शिक्षा सत्र की समाप्ति तक हर संभव प्रयास होगा कि सभी विद्यालयों की छात्रवृत्ति का वितरण हो जाए।
विज्ञापन


इनसेट...
2009 से अब तक नहीं बंटी छात्रवृत्ति
बैरिया। विकास खंड के गंगा उस पार स्थित नौरंगा गांव के परिषदीय विद्यालय में वर्ष 2009 से अभी तक नहीं हुआ है। इसकी शिकायत कई बार एबीएसए गोपाल मिश्र द्वारा संबंधित उच्चाधिकारियों द्वारा की जा चुकी है। बावजूद अभी तक छात्रवृत्ति का वितरण न होना अभिभावकों के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed