{"_id":"61802","slug":"Ballia-61802-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की बात से भड़की आशाओं का प्रदर्शन जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की बात से भड़की आशाओं का प्रदर्शन जारी
Ballia
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। डीएम से वार्ता के दौरान हुई नोकझोंक को लेकर आक्रोशित आशा कार्यकत्रियाें ने शुक्रवार की रात से जारी धरने को शनिवार को जारी रखा। डीएम कार्यालय पर विभिन्न ब्लाक क्षेत्रों से कार्यकत्रियों नेे आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन करने का उन्हें पूरा अधिकार है।
जिला आशा कार्यकत्री संघ के आह्वान पर शनिवार को डीएम कार्यालय पहुंची आशा बहुओं ने अपने अधिकार पर आवाज उठाई। विभिन्न ब्लाकों के गांवों की सैकड़ों कार्यकत्रियां डीएम कार्यालय पहुंचकर सुबह ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि जबतक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होंगी, धरने को समाप्त नहीं करेंगी। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पूनम पांडेय ने कहा कि जिला प्रशासन आशा बहुओं की धरने को कुचलने का प्रयास कर रहा है। उन्हें जेल भेजने के नाम पर भयभीत किया जा रहा है। आज यहां आशा बहुओं ने काफी देरतक नारेबाजी की और अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान डीएम कार्यालय पर कुछ देरतक अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई। फरियाद लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आशाओं ने आरोपित किया कि शुक्रवार की रात डीएम के इशारे पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर की पूरी रात बत्ती गुल रखी। यहां तक धरना स्थल पर उनके पीने की पानी का व्यवस्था भी नहीं रहा। लोकतंत्र में अपने पेट के लिए आवाज उठाने वालों पर पाबंदी लगाई जा रही है। जिले में ऐसा करने वालों को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी उत्पीड़ात्मक रवैये के विरोध में ईंट से ईंट बजाने की चेतावनी कार्यकत्रियों ने दी। उन्होंने
विज्ञापन
कहा कि स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी जिला प्रशासन को गुमराह कर रहे हैं।
आशा बहुओं ने कहा कि शुक्रवार से आजतक किसी भी अधिकारी ने उनकी सुधि नहीं ली। इस मौके पर किरण राय, विद्यावती सिंह, मंजू राय, नीलम यादव, रीता राय, सविता, सुभावती, आशा यादव, चंदा यादव, रीता तिवारी, रीना उपाध्याय शीला तिवारी, गायत्री देवी, रंभा तिवारी मुन्नी देवी, अनीता राय बैजन्ती देवी, मंजू राय, उषा तिवारी, कृष्णावती, दुर्गावती, सीमा, रानी, सहित सैकड़ों आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।