{"_id":"61417","slug":"Ballia-61417-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था के बोझ से दबा आरक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था के बोझ से दबा आरक्षण केंद्र
Ballia
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्थरारोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र और टिकट बुकिंग खिड़की पर अव्यवस्था का बोलबाला है। यहां से आरक्षित टिकट प्राप्त करना टेढ़ी खीर बन कर रह गया है। आए दिन टिकट के लिए बुकिंग खिड़की पर मारामारी होती रहती है।
भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि आरक्षित टिकट के लिए यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। आरक्षण केंद्र दलालों की कब्जे में है और लाइन लगाकर टिकट लेने वालों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जबकि दलालों के माध्यम से टिकट आसानी से मिल जाता है। काउंटर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी का कोई जवान भी मौजूद नहीं रहता है। श्री गुप्त ने बताया कि छुट्टियां होने के चलते टिकट खिड़की पर यात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। लेकिन रेल प्रशासन एकल खिड़की की ही व्यवस्था दे रहा है। उन्होंने आरक्षण केंद्र और टिकट बुकिंग के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की।