{"_id":"61300","slug":"Ballia-61300-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदी गई सड़क बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदी गई सड़क बनी मुसीबत
Ballia
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रसतर (संवाददाता)। रतसर-सिकरिया मार्ग की जर्जरावस्था से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खोदी गई सड़क पर अब तक दर्जनों यात्री गिरकर चोटहिल हो चुके हैं। उपरोक्त मार्ग की दूरी करीब पांच किमी है। कुछ दिनों पूर्व सड़क चौड़ीकरण की दिशा में कार्य प्रारंभ तो किया गया था। जिसमें दोनों पटरियों पर मात्र मिट्टी बिछाकर निर्माणदायी संस्था ने अपने कर्तव्य का इतिश्री कर लिया। इस मार्ग से जुड़े छटवां, नदौली, सिकरिया, धोबहां, विशुनपुरा, सवन आदि एक दर्जन गांव के लोगों का आवागमन काफी दुरूह और जोखिमपूर्ण बन गया है। इन गांवों के लिए रतसर कस्बा मुख्य बाजार है।
विज्ञापन