{"_id":"61295","slug":"Ballia-61295-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से पहले ही पलटी जीप, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से पहले ही पलटी जीप, युवक की मौत
Ballia
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्दी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहलौत बस्ती निवासी एक युवक की गांव के पास ही रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। हल्दी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गहलौत बस्ती निवासी विनोद कुमार गुप्ता (30) पुत्र प्रेम प्रकाश गुप्ता स्थानीय चट्टी से गांव के लिए रविवार की देरशाम कमांडर जीप में सवार हुआ। वह अपने गांव पहुंचा ही था कि कुछ मीटर दूरी पर जीप का स्टेयरिंग फेल हो गया और जीप सवारी समेत पास की खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में अन्य सवारियों की जहां आंशिक रूप से चोट आई वहीं विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। विनोद की शादी सात साल पूर्व जमुआं निवासी नंदजी गुप्ता की पुत्री से हुई थी। इससे जहां परिजनों में पत्नी ऊषा बिलखने के दौरान बार-बार बेहोश हो जा रही है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।