{"_id":"57-145932","slug":"Ballia-145932-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने परखी िमड-डे मील की गुणवत्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने परखी िमड-डे मील की गुणवत्ता
Ballia
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नवानगर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह का शुक्रवार को नवानगर अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर में शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि दक्षिण भारत के तर्ज पर यूपी में भी स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी, ताकि सरकारी विद्यालयों में सभी तबके के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें। इस दौरान राज्यमंत्री ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सवाल भी पूछे।
इस दौरान मंत्री ने मिड-डे-मिल की गुणवत्ता भी परखी और रसोईयों से मीनू के बारे में पूछताछ की। इस दौरान बीएसए से कहा कि विद्यालय में जिस चीज की आवश्यकता हो उसका प्रस्ताव अलग से बनाकर भेजें। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक लल्लन शर्मा ने विद्यालय के विकास में समाज के लोगों का सहयोग के बारे में बताया। इस दौरान मंत्री ने विद्यालय सहित यहां के लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता से ही कोई भी कार्य संभव हो पाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से बीएसए राकेश सिंह, एबीएसए नरेंद्र सोनकर, प्रधानाध्यापक जहीर आलम अंसारी, शक्ति सिंह, राजेश साहनी, अमर नाथ यादव, मोहन गुप्ता, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।