फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सांप के काटने से मां और बेटी की मौत

सांप के काटने से मां और बेटी की मौत

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्दी। दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में सांप के काटने से मां बेटी की मौत हो गई। घरवाले दोनों को पहले चिकित्सक के यहां ले गए। इसके बाद अमवा के सती माई के स्थान पर ले गए। जहां झाड़फूंक के दौरान दोनों की जान चली गई। उधर देर शाम इसी गांव के एक बच्चे को भी सांप ने काट लिया, जिसे लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। लोग कह रहे थे कि मां-बेटी को भी जिला अस्पताल ले जाते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

ओझवलिया गांव के केशव तुरहा की पत्नी इंदु देवी (35) अपनी बेटी रीनी (14) के साथ मंगलवार सुबह चारपाई पर सोई थी। इसी दौरान सांप ने रीनी को काट लिया। रीनी रोते हुए मां को बताने लगी। इसी बीच मां ने देखा कि सांप चारपाई पर ही है। मां ने सांप को हाथ से हटाना चाहा। इसी बीच सांप ने उसे भी काट लिया। जानकारी मिलते ही घरवाले आननफानन में दोनों को स्थानीय एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां स्थिति में सुधार न होने पर जिला अस्पताल न ले जाकर अमवा के सती माई स्थान पर ले गए। जहां काफी झाड़फूंक के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका। शाम सात बजे दोनों का शव जैसे ही ओझवलिया पहुंचा। देर शाम इसी गांव के सूरज तुरहा के तीन साल के बेटे शंकर तुरहा को भी सांप ने काट लिया। घ्ार के लोग उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed