{"_id":"57-137771","slug":"Ballia-137771-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से मां और बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से मां और बेटी की मौत
Ballia
Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। दुबहर थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में सांप के काटने से मां बेटी की मौत हो गई। घरवाले दोनों को पहले चिकित्सक के यहां ले गए। इसके बाद अमवा के सती माई के स्थान पर ले गए। जहां झाड़फूंक के दौरान दोनों की जान चली गई। उधर देर शाम इसी गांव के एक बच्चे को भी सांप ने काट लिया, जिसे लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। लोग कह रहे थे कि मां-बेटी को भी जिला अस्पताल ले जाते तो उनकी जान बच सकती थी।
ओझवलिया गांव के केशव तुरहा की पत्नी इंदु देवी (35) अपनी बेटी रीनी (14) के साथ मंगलवार सुबह चारपाई पर सोई थी। इसी दौरान सांप ने रीनी को काट लिया। रीनी रोते हुए मां को बताने लगी। इसी बीच मां ने देखा कि सांप चारपाई पर ही है। मां ने सांप को हाथ से हटाना चाहा। इसी बीच सांप ने उसे भी काट लिया। जानकारी मिलते ही घरवाले आननफानन में दोनों को स्थानीय एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां स्थिति में सुधार न होने पर जिला अस्पताल न ले जाकर अमवा के सती माई स्थान पर ले गए। जहां काफी झाड़फूंक के बाद भी दोनों को बचाया नहीं जा सका। शाम सात बजे दोनों का शव जैसे ही ओझवलिया पहुंचा। देर शाम इसी गांव के सूरज तुरहा के तीन साल के बेटे शंकर तुरहा को भी सांप ने काट लिया। घ्ार के लोग उसे लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज चल रहा है।