{"_id":"57-136654","slug":"Ballia-136654-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में उठाई बाढ़ व कटन पीडि़तों का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में उठाई बाढ़ व कटन पीडि़तों का दर्द
Ballia
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भाजपा सांसद भरत सिंह ने कटान एवं बाढ़ पीडि़तों का दर्द लोकसभा में उठाया। उन्होंने शून्य काल के दौरान कहा कि बलिया क्षेत्र में बाढ़ और कटान की समस्या काफी गंभीर है। सरकार पहल कर बाढ़ और कटान पीडि़तों को इस समस्या से निजात दिलाए, साथ ही इनके लिए राहत और पुनर्वास की मांग की।
सांसद ने कहा कि बलिया लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि रही है। जहां जेपी के पैतृक गांव सिताब दियारा स्थित इब्राहिमाबाद नौबरार (आठगांवा) के करीब 150 घर घाघरा में विलीन हो गए। उन्होंने कहा बलिया क्षेत्र में बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर प्रधानमंत्री और जल संसाधन मंत्री समेत उत्तर प्रदेश सरकार के सभी जिम्मेदार अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। जिनके घर गंगा और घाघरा में विलीन हो गए हैं, उनमें से करीब 90 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे के हैं। उन्होंने मांग किया की पीडि़तों को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। कटान में जिनके घर गिर गए हैं, उन्हें पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए।