Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घाघरा उफान पर, हजारों बेघर

घाघरा उफान पर, हजारों बेघर

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातर बढ़ाव से दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। जहां कटान तेज हो गया है वहीं नदी का पानी तेजी से आसपास के गांवों को अपनी आगोश में ले रहा है। कटान से हजारों लोग बेघर हो गए हैं। पीडि़तों की मदद को अभी तक न तो सरकारी मशीनरी और न ही स्वयंसेवी संस्थाएं ही मदद को आगे आई हैं। बैरिया तहसील के इब्राहिमाबाद नौबरार गांव के आसपास घाघरा की कटान से एक पखवारे में दर्जनों मकान, धार्मिक स्थल और प्राथमिक विद्यालय सभी नदी के पेटे में समा चुके हैं। इस इलाके के लोग आसपास के बंधों और अन्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

बहरहाल, शनिवार को भी घाघरा व गंगा नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ाव दर्ज किया गया। बढ़ाव और कटान से तटवर्ती इलाके के लोगों की नींद गायब है। कटान से जयप्रकाश नगर का इब्राहिमाबाद नौबरार गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पिछले साल की बाढ़ के बाद से ही यहां कटान शुरू हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते जिला प्रशासन ने कटान रोकने का पुख्ता इंतजाम किया होता तो आज इब्राहिमाबाद नौबरार के साथ ही सिताबदियरा के कई टोले नदी में विलीन होने से बच जाते। नदी का पानी तेजी से गांवों में घुस रहा है। एक-एक कर लोग तबाह हो रहे हैं। हालात इतने खराब है कि लोग खुद अपना आशियाना उजाड़ रहे हैं। घरों से ईंट, दरवाजा, खिड़की सहित अन्य कीमती सामनों को ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य साधनों से अन्यत्र पहुंचा रहे हैं। कटान से बेघर सैकड़ों लोग दूसरा ठिकाना तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, बिल्थरा रोड तहसील में भी घाघरा का कटान जारी है। यहां भी तीन गांव बढ़े जलस्तर की चपेट में हैं। यही हाल रेवती विकास खंड का भी है। तिलापुर बंधा को फिलहाल नदी कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही है लेकिन उससे गांव के हजरों लोग दहशत में है। यहां लोगों को बाढ़ व कटान दोनों से ही खतरा है। पिछले साल के बाढ़ व कटान से तबाह हुए दर्जनों परिवार टीएस बंधे पर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल गंगा नदी का है। गंगा किनारे बसे सैकड़ों गांव बाढ़ व कटान से बेजार हैं। रामगढ़-पचरूखिया के बीच कटान तेज है। कटान से फसलों के साथ ही कच्चे-पक्के मकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गंगा का कटान गंगापुर, शाहपुर बभनौली सहित अन्य इलाकों में भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed