फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विधिवत पूजे गए महादेव और नाग देवता

विधिवत पूजे गए महादेव और नाग देवता

Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 02 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। नागपंचमी के मौके पर शुक्रवार को जिले के शिवालयों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महादेव और नाग देवता की विधिवत उपासना की गई। शिवालय सुबह से ही शिव भक्तों से गुलजार हो गए। भक्तों ने श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की पूजा की। मंदिर से लेकर खेत-खलिहान तक हर जगह भगवान शिव का जप हुआ। इसके अलावा शिवभक्तों ने लाव-दूध चढ़ाकर नाग देवता की भी पूजा की। वहीं दर्जनों की संख्या में सपेरे गलियों में घूम-घूमकर लोगों को दर्शन कराते हुए दिखे। वहीं ग्रामीण इलाकों में पचइया का आयोजन किया गया। अखाड़ों में युवा पहलवानों ने अपने दांवपेंच का प्रदर्शन कर
विज्ञापन

खूब वाहवाही लूटी।
शहर के बालेश्वर, मनियर का शिवमंदिर, उजियारनाथ मंदिर, बाबा मुक्तिनाथ (कोटवां), अवनीनाथ (असेगा), छतेश्वर मंदिर (छितौनी), कामेश्वर धाम (कारो) और देवकालेश्वर में सुबह से दर्शन-पूजन को भक्तों की भारी भीड़
विज्ञापन

बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार नागपंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नागदेवता को दूध-लावा आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। घरों की साफ-सफाई के बाद गाय के गोबर से सर्पाकार आकृति बनाकर लोगों ने नागदेव का पूजन का पुण्यलाभ अर्जित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में युवा पहलवानों ने अखाड़ों अपने दम-खम का प्रदर्शन कर वाहवाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनियर संवाददाता के अनुसार नागपंचमी के शुभ अवसर पर क्षेत्र के असना गांव में रामजी बाबा के स्थान पर लोगों ने दूध लावा व रोट चढ़ाया। दूर दराज से आए लोगों ने गाजे-बाजे के साथ एवं झंडे के साथ जूलूुस निकाल कर बाबा के दरवाजे पहुंचे। इस अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहे। थानाध्यक्ष बच्चे लाल अपने हमराहियों के साथ पूरे दिन चक्रमण करते रहे।

भरौली संवाददाता के अनुसार नागपंचमी के पर्व पर लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई करने के उपरांत गाय के गोबर से सर्पाकार आकृति बनाकर विधिवत पूजन अर्चन किया। क्षेत्र के कोटवां नारायणपुर, उजियार, भरौली, सिकंदरपुर, अमांव, सोहांव सहित विभिन्न गांवों में पचइया का आयोजन किया गया। गड़वार संवाददाता के अनुसार विभिन्न गांवों में नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने नाग देवता को दूध-लावा चढ़ाकर पुण्यलाभ की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के जैतपुरा के रामजी सिंह अडि़यल के अखाड़ा, महाकरपुर स्थित बजरंग बली का अखाड़ा, परसिया खुर्द, सरयां, कनैला, बिसुकिया, बड़सरी, दामोदरपुर, त्रिकालपुर, बभनौली, गोविंदपुर, कुर्दीपुर, चांदपुर आदि गांवों में पचइया (कुश्ती) का आयोजन किया गया। जहां पर पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed