{"_id":"57-105663","slug":"Ballia-105663-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आया सैनिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आया सैनिक, मौत
Ballia
Updated Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में सोमवार देर शाम टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से सेना का जवान गंभीर रूप से झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी तैनाती लखनऊ में थी और तीन दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर आया था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उदहां निवासी 46 वर्षीय परमात्मानंद वर्मा सेना में जवान थे। वर्तमान में उनकी तैनाती लखनऊ में थी। 15 अगस्त को छुट्टी लेकर वह घर आए थे। 19 अगस्त की शाम वह ट्यूबवेल की साफ-सफाई कर रहे थे। ट्यूबवेल के ऊपर से 440 वोल्ट का तार गुजरा है। परमात्मानंद साफ-सफाई में जुटे थे कि अचानक बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति ठप करवाई गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। पति की मौत पर पत्नी संध्या बदहवास सी हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के लापरवाही के चलते ही सैनिक की जान गई। उनका ये भी कहना था कि क्षेत्र में ऐसी ये पहली घटना नहीं। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। उधर मामले में एसडीओ बांसडीह रामपाल सिंह का कहना है कि सैनिक ट्यूबवेल के पास लगे खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। तार टूटने की बात गलत है।