{"_id":"57-101912","slug":"Ballia-101912-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अतिदलितों को नहीं मिला हक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अतिदलितों को नहीं मिला हक'
Ballia
Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसडीह। पासवान समाज के लोगों का आजादी के बाद से ही शोषण होता रहा है। इस बिरादरी के लोग भले ही अति दलित की श्रेणी में आते हों लेकिन इन्हें इनका हक अब तक नहीं मिला। ये बातें भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही। वह कसबा स्थित बांसडीह इंटर कालेज परिसर में रविवार को पार्टी की ओर से आयोजित ‘पासवान समाज अतिदलित कार्यकर्ता सम्मेलन’ में बोल रहे थे।
बतौर मुख्य अतिथि श्री राजभर ने कहा कि 21 फीसदी आरक्षण का लाभ 64 वर्षों से एक ही जाति के लोग उठा रहे हैं। अतिदलित वर्ग की श्रेणी में पासवान के साथ राजभर जाति के लोग भी हैं, जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित है। सरकार से मांग किया कि 21 फीसदी में से 15 फीसदी आरक्षण अतिदलितों के लिए अलग किया जाय। कहा कि क्रांति वीर राजकुमार बाघ की प्रतिमा जेल परिसर में कैद है। ऐसे योद्धा की प्रतिमा तहसील परिसर में लगवाई जाय। विशिष्ट अतिथि कौएद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल झूठे वादों के सहारे चल रही है। चुनाव पूर्व सपा ने किसानों को बिजली, पानी, खाद और किसानों का कर्ज माफ एवं लैपलाट वितरित करने को करने को कहा। लेकिन कोई वितरण आज तक नहीं किया गया।
जिला पंचायत सदस्य और महादलित संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामदहिन पासवान ने कहा कि पासवान समाज पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरुज लाल राजभर, लल्लन पासवान, दिनेश पासवान, त्रिलोकी पासवान, श्रीभगवान पासवान, ठाकुर प्रसाद पासवान, श्रीमती पासवान, मानती देवी, पार्वती देवी, बंगाली रावत, सुरेंद्र पासवान, धनजी, मालती देवी, मुन्ना पासवान, बब्लू पासवान, अवधेश पासवान आदि मौजूद रहे। संचालन परशुराम ने किया।