{"_id":"57-101909","slug":"Ballia-101909-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल संरक्षण विभाग के कमरे में जड़ दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल संरक्षण विभाग के कमरे में जड़ दिया ताला
Ballia
Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान अंतर्गत फल संरक्षण विभाग के एक कमरे में शनिवार की शाम बसपा एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने ताला जड़ दिया। इस पर राजकीय फल संरक्षण केंद्र के चौकीदार चंद्रमा यादव ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत के साथ ही कोतवाल को तहरीर दी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
फल संरक्षण विभाग के चौकीदार चंद्रमा यादव ने पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि वह राजकीय फल संरक्षण केंद्र में रात को चौकीदारी कर रहा था। इसी बीच शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बसपा एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू पहुंचे और कैनिंग हाल में ताला जड़ दिया। रविवार को चौकीदार ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग लखनऊ, उपनिदेशक उद्यान आजमगढ़ मंडल, प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र को पत्र भेज शिकायत की। शहर कोतवाल को तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह ने बताया कि चौकीदार के मुताबिक एमएलसी ने अपना सामान निकालने के लिए ताला तोड़ा था।
इसके बाद ताला जड़ दिया। इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
उधर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू से मोबाइल नंबर पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं
हो सका।