फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे शिक्षक

Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Mon, 08 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की नवगठित जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नगर स्थित वैदिक बाल विद्यामंदिर पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी हुआ। साथ ही वक्ताओं ने कहा प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों को सरप्लस बताना शासन की साजिश है। कहा कि इसके विरुद्ध संघ ने प्रदर्शन की रणनीति बनाई है, इसके तहत 16 को विधानसभा पर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि वादे के मुताबिक 26 से 29 जून क लखनऊ में कैंप करके देवेंद्र कुमार पांडेय को बलिया लेखाकार पद पर तैनात करा दिया। कहा कि शासन तथा विभाग की अदूरदर्शी नीति के कारण पूरे प्रदेश में 18 हजार से अधिक शिक्षक और कर्मचारी सरप्लस बना दिए गए हैं। यह विडंबना है कि प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में अध्यापक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बावजूद शासन शिक्षकों को सरप्लस दिखा रहा है। यह शिक्षा तथा शिक्षकों के प्रति भयंकर साजिश है। इसके लिए व्यापक संघर्ष का निर्णय प्रदेश संगठन द्वारा लिया गया। जिसके मुताबिक 16 जुलाई को कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में विधानसभा पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही सात अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। कहा कि नौ सितंबर से 13 सितंबर तक संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर मदन सिंह, उमाशंकर सिंह, त्योति स्वरूप पांडेय, राजेंद्र सिंह, आदित्य पांडेयय, महावीर चौधरी, देवनाथ यादव, रमेश चंद्र सिंह, रमेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, सुभाष चंद्र, भरत प्रसाद, तेज बहादुर सिंह, उपेंद्र शर्मा, चंद्रभान सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता लल्लन सिंह तथा संचालन गोवर्धन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed