{"_id":"6aa4462f320db4993709d08f","slug":"98-patients-did-not-get-ct-scans-and-10-did-not-receive-dialysis-patients-returned-after-waiting-for-six-hours-ballia-news-c-190-1-ana1001-172657-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 98 मरीजों की सीटी स्कैन और 10 की डायलिसिस नहीं हुई, छह घंटे इंतजार के बाद लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 98 मरीजों की सीटी स्कैन और 10 की डायलिसिस नहीं हुई, छह घंटे इंतजार के बाद लौटे मरीज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में विद्युत आपूर्ति न होने से मायूस बैठे सीटी स्कैन कराने आए मरीज और तीमारदार।संवा
बलिया। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति लगातार दूसरे दिन भी बेपटरी रही। ओवरब्रिज के पास पावर स्टेशन से जिला अस्पताल उपकेंद्र को आने वाले 11 हजार केवी के केबल में फाॅल्ट के कारण करीब 34 घंटे संकट बना रहा।
शहर की लाइन से अस्पताल को जोड़कर किसी तरह आपूर्ति बहाल रखने की कोशिश की गई, लेकिन सीटी स्कैन जैसी हाई-पावर मशीन के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं मिल सकी। नतीजा यह रहा कि शुक्रवार को करीब 98 मरीजों की सीटी स्कैन जांच नहीं हो सकी, जबकि 10 मरीजों के डायलिसिस में भी परेशानी आई।
दूर-दराज से जांच कराने पहुंचे मरीज सुबह से अस्पताल में बिजली आने का इंतजार करते रहे। कई मरीज पांच से छह घंटे तक इंतजार करने के बाद बिना जांच कराए घर लौट गए। बृहस्पतिवार को भी बिजली संकट के कारण जांच नहीं हो सकी थी। शुक्रवार की शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। तब तक मरीजों की परेशानी बढ़ चुकी थी।
विज्ञापन
ओवरलोड का पुराना मर्ज, चार पत्रों के बाद भी स्थाई इलाज नहीं : जिला अस्पताल में बिजली फाल्ट और ओवरलोड की समस्या नई नहीं है। अस्पताल प्रशासन पिछले एक साल में समस्या के स्थायी समाधान के लिए बिजली निगम को करीब चार बार पत्र भेज चुका है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब सीसीयू निर्माण कार्य की मशीनें भी इसी विद्युत लाइन से चल रही हैं। अस्पताल के लिए कुछ माह पहले डाली गई अधिक क्षमता की नई केबल में भी फाल्ट हो चुका है। ओवरलोड के कारण उपकेंद्र व अस्पताल की केबल में बार-बार फाल्ट और जलने की घटनाओं से अस्पताल की विद्युत व्यवस्था प्रभावित होती रही है।
छोटे ट्रांसफाॅर्मर ने बढ़ाई सीटी स्कैन की मुश्किल : सीटी स्कैन मशीन अधिक विद्युत क्षमता की जरूरत वाली होने के कारण जनरेटर से नहीं चल सकती। मशीन को 100 केवी के ट्रांसफार्मर से कनेक्शन दिया गया है। शहर की लाइन से अस्पताल को जोड़ने के बाद भी पर्याप्त लोड नहीं मिलने से मशीन शुरू नहीं हो सकी। सीटी स्कैन प्रभारी बड़े ट्रांसफार्मर से कनेक्शन देने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। केबल के फाॅल्ट की मरम्मत कराई जा रही है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। शहर के पावर स्टेशन से अस्पताल का फीडर जुड़ा है। इमरजेंसी के लिए जनरेटर की व्यवस्था है। सीटी स्कैन को बड़े ट्रांसफाॅर्मर से कनेक्शन देने के लिए लाइनमैन से कहा गया है।