फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   977 teachers' certificates to be verified

माध्यमिक शिक्षा के 977 शिक्षकों के सत्यापन की चल रही प्रकिया

Tue, 18 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
977 teachers' certificates to be verified
बलिया। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में अनामिका शुक्ला नाम से 25 जिलों में तैनाती का प्रकरण का खुलासा होने के बाद जब जांच शुरू हुई तो कई फर्जीवाड़ा के मामले सामने आने लगे। इसके बाद शासन के निर्देश पर जिले में भी माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों के प्रमाणपत्रों के जांच की प्रक्रिया चल रही है। कुल 977 शिक्षकों में अभी 15 शिक्षकों का ब्योरा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को नहीं मिला है। इन शिक्षकों का विवरण मिलने के बाद सत्यापन के लिए उनके प्रमाणपत्रों को बोर्ड या संबंधित विश्वविद्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दो माह पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने माध्यमिक, उच्च, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों के दस्तावेजों के सत्यापन का आदेश दिया था। एक अलग टीम बनाकर सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच करने और डिफाल्टर मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके तहत जनपद के राजकीय, एडेड व संस्कृत विद्यालयों में तैनात सभी शिक्षकों का ब्योरा संबंधित विद्यालयों से मांगा गया। इसमें राजकीय विद्यालयों में 59, एडेड में 818 व संस्कृत विद्यालयों में कुल 100 शिक्षक हैं। केवल एडेड के करीब 15 शिक्षकों का ब्योरा आना है। जिला विद्यालय निरीक्षक की मानें तो राजकीय के सभी 59, संस्कृत के सभी 100 शिक्षकों का ब्योरा प्राप्त हो चुका है। एडेड के कुल 818 के सापेक्ष 15 शिक्षकों का ब्योरा प्राप्त नहीं हुआ है जिसके लिए रिमाइंडर भेजा गया है। बताया कि सभी ब्योरे की फीडिंग कराई जा रही है। इसके बाद इन दस्तावेजों को बोर्ड या विश्वविद्यालय वार छंटाई कर संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोट
माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों का ब्योरा फीड किया जा रहा है, इसके बाद सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।- भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed