फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9721 candidates gave B.Ed entrance exam, 1052 remained absent

9721 परीक्षार्थियों ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा, 1052 रहें अनुपस्थित

Fri, 06 Aug 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
9721 candidates gave B.Ed entrance exam, 1052 remained absent
बीएड के प्रवेश परीक्षा देकर टीडी कालेज स्कूल से निकलते छात्र-छात्राएं।संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को 31 केंद्रों पर दो पालियों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई गई। इसमें कुल 9721 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1052 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय का बताया कि किसी भी सेंटर पर नकल या फिर अनियमितता की कोई शिकायत नहीं मिली। लखनऊ यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए दो पर्यवेक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह और डॉ. प्रशांत कुमार शुक्ल नियुक्त किए गए थे। परीक्षा के नोडल कोऑर्डिनेटर डॉ. पांडेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी की तरफ से हर केंद्र पर एक केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था। इससे किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं आई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कर्मचारी समय से उपस्थित रहे। परीक्षा में किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित गैजेट्स पर प्रतिबंध रखा गया था। फोटो स्टेट आदि की दुकानों बंद रखी गई थीं।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के कारण शहर में लगा जाम
बलिया। बीएड प्रवेश परीक्षा से पहले सुबह छह बजे से ही शहर की सड़कों पर जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। वहीं टीडी कालेज, कुंवर सिंह चौराहा, सतीश चंद्र कालेज, कुंवर सिंह चौराहा, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, बालेश्वर मंदिर रोड समेत अन्य चौराहों पर सुबह से शाम छह बजे तक काफी भीड़ रही। इस कारण सिटी में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस को आवागमन सुगम बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली पहली पाली की परीक्षा के आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों के गेट पर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed